सर्वनाम (Pronoun)
सर्वनाम (Pronoun)
Sarvanaam
🌟 परिभाषा
जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किए जाते हैं, उन्हें सर्वनाम कहते हैं।
ये शब्द वाक्य में बार-बार संज्ञा (व्यक्ति, स्थान या वस्तु) के प्रयोग से बचने के लिए उपयोग किए जाते हैं।
🔹 उदाहरण:
राम स्कूल गया। वह बहुत अच्छा छात्र है।
(यहाँ ‘वह’ सर्वनाम है जो ‘राम’ के स्थान पर आया है।)
सर्वनाम के भेद (6 भेद) (प प, नि नि, अ स)
1. 🧍♂️ पुरुषवाचक सर्वनाम
जो किसी व्यक्ति का बोध कराते हैं।
उत्तम पुरुष (बोलने वाला/वक्ता): मैं, हम
मध्यम पुरुष (सुनने वाला/श्रोता): तू, तुम, आप
अन्य पुरुष (जिसके बारे में बात की जाए): वह, वे, यह, ये
🔸 उदाहरण:
मैं पढ़ाई करता हूँ। तुम ईमानदार हो। वे जा रहे हैं।
---
2. ❓ प्रश्नवाचक सर्वनाम
जिनसे प्रश्न पूछा जाए।
कौन, क्या, किसने, किसको, कैसा, कितना, आदि।
🔸 उदाहरण: कौन आया? क्या हुआ?
---
3. 🔄 निजवाचक सर्वनाम
जो स्वयं की ओर संकेत करें।
स्वयं, खुद, अपना, आप
🔸 उदाहरण: मैंने स्वयं उत्तर लिखा। वह खुद गया।
---
4. 👉 निश्चयवाचक सर्वनाम
जो किसी व्यक्ति या वस्तु की स्पष्ट ओर निश्चित ओर इशारा करें।
यह, वह, ये, वे, वही, यही।
🔸 उदाहरण: वह तेज़ है। यह मेरी पुस्तक है।
---
5. ❔ अनिश्चयवाचक सर्वनाम
जो किसी व्यक्ति या वस्तु की पहचान स्पष्ट न करें।
कोई, कुछ, किसी, हर, सब, सभी
🔸 उदाहरण: कोई आया था। कुछ लोग प्रतीक्षा कर रहे थे।
---
6. 🔁 संबंधवाचक सर्वनाम
जो दो वाक्यों को जोड़ते हैं और संबंध प्रकट करते हैं।
जो, सो, जिस, जिसको, जैसा, वैसा
🔸 उदाहरण: जो मेहनत करता है, वही सफल होता है।
---
विशेष -
'वह' शब्द का प्रयोग वाक्य में संदर्भ और प्रयोग के आधार पर निश्चयवाचक सर्वनाम तथा पुरुषवाचक (अन्य पुरुष) सर्वनाम — दोनों रूपों में हो सकता है।
|
स्थिति |
सर्वनाम का प्रकार |
उदाहरण |
|---|---|---|
|
जब 'वह' किसी व्यक्ति के नाम को हटाकर उसकी जगह प्रयुक्त हो |
पुरुषवाचक (अन्य पुरुष) |
"मोहन आया और वह बैठ गया।" |
|
जब 'वह' दूर स्थित किसी वस्तु/स्थान की ओर संकेत करे |
निश्चयवाचक |
"वह मेरा घर है।" |
|
जब 'वह' संज्ञा शब्द के ठीक पहले आकर उसकी विशेषता बताए |
सार्वनामिक विशेषण |
"वह लड़का बुद्धिमान है।" |
Comments
Post a Comment