HHW 6.1 अवकाश-गृह-कार्य (ग्रीष्म-कालीन 10 दिन) Holidays Homework (Summer Vacation ) कक्षा- 6 (VI)
अवकाश-गृह-कार्य (ग्रीष्म-कालीन)
Holidays Homework (Summer Vacation)
कक्षा- 6 (VI)
(1) हिंदी व्याकरण:
निम्न विषयों की परिभाषा तथा भेद दो-दो उदाहरण सहित लिखें-
1. संज्ञा, 2. सर्वनाम,
3. विशेषण
(2) हिंदी के संख्यावाचक शब्द (गिनती):
1 से 20 तक लिखें।
(3) पत्र लेखन
औपचारिक -
1. विद्यालय के प्राचार्य महोदय को दो दिन के अवकाश हेतु प्रार्थना-पत्र।
अनौपचारिक -
2. अपने मित्र को जन्मदिन की बधाई हेतु शुभकामना-पत्र।
(4) अनुच्छेद लेखन (120-150 शब्द)
1. समय का महत्त्व
2. अनुशासन का महत्व
(5) भारत का राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत लिखें तथा स्मरण कर गाने का अभ्यास करें।
(6) किसी एक विषय पर हिंदी में स्वरचित (मौलिक) रचना लिखें)
1 अपनी लिखी कविता
2 महापुरुष (श्री भगत सिंह/ श्री विवेकानंद:/..)
3 त्योहार/उत्स:- दीपावली, होली आदि
4 किसी महत्वपूर्ण विषय पर अनुच्छेद
5 यात्रा वृतान्त
(इसका टंकण (Type) करना है तथा अपना नाम और कक्षा लिखकर विषय अध्यापक को व्हाट्सएप पर भेजना है, जिससे विद्यालय पत्रिका में छापा जा सके। )
*प्रदत्त कार्य को अपनी विषय की पुस्तिका (Notebook) में ही लिखें।
* सुलेख और वर्तनी का विशेष ध्यान रखें।
*उपर्युक्त सभी विषयों को आगामी परीक्षा की दृष्टि से स्मरण भी करें। अवकाश के पश्चात परीक्षा होगी।
---------------------
Comments
Post a Comment