7.5.2 कक्षा- 7, एनसीईआरटी हिंदी पुस्तक 'मल्हार' अध्याय 5 नहीं होना बीमार (कहानी) Class -7, NCERT Hindi Malhaar Chapter 5 Nahi Hona Bimaar
7.5.2 कक्षा- 7, एनसीईआरटी हिंदी पुस्तक 'मल्हार' अध्याय 5 नहीं होना बीमार (कहानी) Class -7, NCERT Hindi Malhaar Chapter 5 Nahi Hona Bimaar --- शब्दार्थ --- ट्रैफिक- यातायात। नर्स- परिचारिका। ठाठ- शान। नब्ज- नाडी। थर्मामीटर- ताप-मापक यंत्र। भगोना- खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाला बर्तन। आहट- पदचाप / आवाज़ पंजीरी- आटे को घी में भूनकर उसमें धनिया, सोंठ, जीरा आदि मिलाकर बनाई जाने वाली मिठाईं। पाठ से मेरी समझ से (क) नीचे दिए गए प्रश्नों के सही उत्तर चुनिए और प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के बाद कारण सहित उत्तर भी दीजिए। (1) बच्चे के विद्यालय न जाने का मुख्य कारण क्या था? विकल्प: (अ) उसका विद्यालय जाने का मन नहीं था। (ब) उसका साबुदाने की खीर खाने का मन था। (स) उसने गृहकार्य नहीं किया था। ★ (द) उसे बुखार हो गया था। उत्तर: बच्चे ने विद्यालय का गृहकार्य नहीं किया था और वह बुखार का बहाना बनाक...