विद्यालय प्रार्थना हिंदी VIDYALAYA PRAYER SONG (Hindi)

              विद्यालय प्रार्थना हिंदी 

         VIDYALAYA PRAYER SONG (Hindi) 


(1)          ॐ असतो मा सद्गमय ।

              तमसो मा ज्योतिर्गमय ।

              मृत्योर्मा अमृतं गमय ।।         

सरलार्थ-    हे प्रभो!  हमें असत्य से सत्य की ओर ले जाएं। 

अज्ञान रूपी अंधकार से, ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाएं।

मृत्यु के भय से, अमरत्व के ज्ञान की ओर ले जाएं।


दया कर दान विद्या का, हमें परमात्मा देना,

दया करना हमारी आत्मा में, शुद्धता देना।

हमारे ध्यान में आओ, प्रभु आँखों में बस जाओ,

अँधेरे दिल में आकर के, प्रभु ज्योति जगा देना।

बहा दो ज्ञान की गंगा, दिलों में प्रेम का सागर,

हमें आपस में मिल-जुल के, प्रभु रहना सीखा देना।

हमारा धर्म हो सेवा, हमारा कर्म हो सेवा,

सदा ईमान हो सेवा, व सेवक जन बना देना।

वतन के वास्ते जीना, वतन के वास्ते मरना,

वतन पर जाँ फिदा करना, प्रभु हमको सीखा देना। 

(2)       ॐ सह नाववतु । सह नौ भुनक्तु ।

             सह वीर्यं करवावहै ।

              तेजस्विनावधीतमस्तु मा विद्विषावहै ।।

ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥

सरलार्थ- 

      हे प्रभो! हम दोनों गुरु तथा शिष्य की रक्षा करें, दोनों का पालन-पोषण करें, हमें ऊर्जा से पूर्ण करें, हमारी पढ़ी हुई विद्या तेजोमय हो, तथा हम किसी से भी द्वेष/ घृणा न करें।


ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥

-------------- 

अर्थ:

इस प्रार्थना में, छात्र भगवान से ज्ञान, शुद्धता, प्रेम और सेवा का वरदान मांगते हैं। वे भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें अच्छे कर्म करने और देश के लिए बलिदान होने की प्रेरणा दें। 

मुख्य बातें:

ज्ञान:

"दया कर दान विद्या का, हमें परमात्मा देना" - ज्ञान का दान मांगना, जो जीवन में सफलता और समझ के लिए आवश्यक है।

शुद्धता:

"दया करना हमारी आत्मा में, शुद्धता देना" - आत्मा को शुद्ध करने की प्रार्थना, जो अच्छे कर्मों और विचारों को प्रेरित करती है।

प्रेम:

"दिलों में प्रेम का सागर" - आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना को बढ़ावा देना।

सेवा:

"हमारा धर्म हो सेवा, हमारा कर्म हो सेवा" - सेवा भाव को जीवन का अभिन्न अंग बनाना।

बलिदान:

"वतन पर जाँ फिदा करना, प्रभु हमको सीखा देना" - देश के लिए बलिदान होने की भावना को जागृत करना। 


Comments

Popular posts from this blog

HHW 7.1 अवकाश-गृह-कार्य (ग्रीष्म-कालीन 10 दिन) Holidays Homework (Summer Vacation 10 Days)

HHW 6.1 अवकाश-गृह-कार्य (ग्रीष्म-कालीन 10 दिन) Holidays Homework (Summer Vacation 10 Days) कक्षा- 6 (VI)

शीतकालीन अवकाश गृह कार्य Holidays Homework (HHW) WINTER