Posts

Showing posts from August, 2024

कक्षा 6 पाठ 3 पहली बूँद व्याकरण

  कक्षा 6.3 पाठ 3 पहली बूँद   व्याकरण  शब्द एक अर्थ अनेक प्रश्न- "अंकुर फूट पड़ा धरती से, नव-जीवन की ले अँगड़ाई" कविता की इस पंक्त में "फूटने' का अर्थ पौधे का अंकुरण है। 'फूट" का प्रयोंग अलग-अलग अरथों में किया जाता है, जैसे- फूट डालना, घड़ा फूटना आदि। अब फूट शब्द का प्रयोग ऐसे वाक्यों में कीजिए जहाँ इसके भिन्न-भिन्न अर्थ निकलते हों, जैसे- अंग्रेज़ों की नीति थी फूट डालो और राज करो।   उत्तर-  1. दोस्तों में फूट पड़ गई।  2. उसका सिर फूट गया।  3. धरती से जल की धारा फूट पड़ी।  4. दीवार से टकराते ही उसकी एक आँख फूट गई। अनेक शब्दों के लिए एक शब्द  प्रश्न- 'नीले नयनों-सा यह अंबर, काली पुतली-से ये जलधर' कविता की इस पंक्ति में 'जलधर' शब्द आया है। 'जलधर' दो शद्दों से बना है, जल और धर। इस प्रकार जलधर का शाब्दिक अर्थ हुआ जल को धारण करने वाला। बादल और समुद्र;, दोनों ही जल धारण करते हैं। इसलिए दोनों जलधर हैं। वाक्य के संदर्भ या प्रयोंग से हम जान सकेंगे कि जलधर का अर्थ समुद्र है या बादल। शब्दकोश या इटंरनेट की सहायता से 'धर' से मिलकर बने क