6.12.2 कक्षा-6, एनसीईआरटी हिंदी पुस्तक 'मल्हार' अध्याय-12, हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान (यात्रा-वृतांत) Class-6, NCERT Hindi Malhaar Lesson- 12, Hindi Mahasagar me Chota sa Hindustaan

 6.12.2 कक्षा-6, एनसीईआरटी हिंदी पुस्तक 'मल्हार' 

अध्याय-12,  हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान (यात्रा-वृतांत) 

Class-6, NCERT Hindi Malhaar  

Lesson- 12,  Hindi Mahasagar me Chota sa Hindustaan

--------------------------    

                           शब्दार्थ :   

 

पाठ से 

नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (★) बनाइए-

प्रश्न 1.
हिरण समूह में क्यों खड़े थे?
• भागने पर उन्हें सिंह के आक्रमण का डर था।
• वे भाग चुके हिरणों के लौटने की प्रतीक्षा में थे।
• वे बीच खड़े असावधान जिराफ की रक्षा कर रहे थे।
• सिंह उनसे उदासीन थे अतः उन्हें कोई खतरा नहीं था।
उत्तर:
• भागने पर उन्हें सिंह के आक्रमण का डर था।


(2) मॉरिशस छोटे पैमाने पर भारतवर्ष ही है। कैसे ?

• गन्ने की खेती अधिकतर भारतीयों द्वारा की जाती है।
• अधिकतर जनसंख्या भारत से जाने वालों की है।
• सभी भारतवासी परी – तालाब पर एकत्रित होते हैं।
• भारत की बहुत सी विशेषताएँ वहाँ दिखाई देती हैं।
उत्तर:
• भारत की बहुत-सी विशेषताएँ वहाँ दिखाई देती हैं।


सोच-विचार के लिए 

इस यात्रा-वृत्तांत को एक बार फिर से पढ़िए और निम्नलिखित के बारे में पता लगाकर अपनी लेखन-पुस्तिका में लिखिए— 

(क) “नैरोबी का नेशनल पार्क चिड़ियाघर नहीं है। ”

नेशनल पार्क और चिड़ियाघर में क्या अंतर है?

उत्तर:

“नैरोबी का नेशनल पार्क चिड़ियाघर नहीं है। ”

नेशनल पार्क और चिड़ियाघर में अंतर- नेशनल पार्क शहर से बाहर बहुत बड़े जंगल में होता है जिसमें घास बहुत अधिक तथा पेड़ बहुत कम होते हैं। नेशनल पार्क में सर्वत्र अच्छी सड़कें बनी हुई होती हैं तथा उस पर पर्यटकों की गाड़ियाँ दौड़ती रहती हैं। नेशनल पार्क में शेर और हिरणों का समूह स्वतंत्र रूप से विचरण करता रहता है।

चिड़ियाघर में पशु-पक्षी तथा शेर, हिरण अन्य जानवर एक सीमित क्षेत्र में ही रहते हैं। जिसके लिए कुछ निर्धारित स्थान निवास के लिए बनाए जाते हैं जो कि एक सीमित दायरा होता है।


(ख) “हम लोग पेड़-पौधे और खरपात से भी बदतर समझे गए।”

वे कौन थे जिन्होंने लेखक और अन्य लोगों को पेड़-पौधों और खरपात से भी बदतर समझ लिया था ? उन्होंने ऐसा क्यों समझ लिया था?

उत्तर:

“हम लोग पेड़-पौधे और खरपात से भी बदतर समझे गए।”

लेखक और अन्य लोग जब दस-बीस मील के भीतर हर सड़क छान लेने के बाद उस स्थान पर पहुँचे जहाँ सात-आठ सिंह लेटे या सोए हुए थे। उन सिंहो को पूछ जानने की इच्छा नहीं थी कि उन्हें देखने को आने वाले लोग कौन हैं। उन सिंहों ने कभी भी दृष्टिपात नहीं किया मानो ये लोग (लेखक और अन्य लोग) तुच्छातितुच्छ हो और उनकी नजर में आने के योग्य बिल्कुल नहीं है। एक सिंह ने उठकर जम्हाई ली दूसरे ने देह को ताना, मगर उनकी और नजर नहीं उठाई। तब उन लोगों को लगा कि- हम लोग पेड़-पौधे और खरपात से भी बदतर समझे गए।

(ग)  मॉरिशस की असली ताकत भारतीय लोग ही हैं।”

पाठ में इस कथन के समर्थन में कौन-सा तर्क दिया गया है?

उत्तर:

“मॉरिशस की असली ताकत भारतीय लोग ही हैं। ”

मॉरिशस वह देश है जहाँ की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय खानदान के हैं तथा जहाँ 53 प्रतिशत लोग हिंदू ही हैं। मॉरिशस में ऊख की खेती और उसके व्यवसाय को जो सफलता मिली है, भारतीयों के कारण मिली है। मॉरिशस की असली ताकत भारतीय लोग ही हैं।


(घ)  “उस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला। ”

भारत से गए लोगों ने मॉरिशस को हिंदुस्तान जैसा कैसे बना दिया है?

उत्तर:

” उस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला ”

मॉरिशस वह देश है जिसकी राजधानी पोर्टलुई की गलियों के नाम- कलकत्ता, मद्रास, हैदराबाद और बंबई हैं तथा जिसके एक मोहल्ले का नाम काशी है। मॉरिशस वह देश है, जहाँ बनारस भी है, गोकुल भी है और ब्रह्म स्थान भी है। मॉरिशस जाकर हम अपनी संस्कृति की प्राणवत्ता का ज्ञान आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। मालिकों की इच्छा तो पूछी थी कि भारतीय लोग भी क्रिस्तान हो जाएँ किंतु भारतीयों ने अत्याचार तो सहे, लेकिन पूलोमनो को ठुकरा दिया। वे अपने धर्म पर डटे रहे और जिस द्वीप में भगवान ने उन्हें भेज दिया था, उस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला। 


मिलकर करें मिलान

इसके लिए आप शब्दकोश, इंटरनेट, पुस्तकालय या अपने शिक्षकों की सहायता ले सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

HHW 7.1 अवकाश-गृह-कार्य (ग्रीष्म-कालीन 10 दिन) Holidays Homework (Summer Vacation 10 Days)

HHW 6.1 अवकाश-गृह-कार्य (ग्रीष्म-कालीन 10 दिन) Holidays Homework (Summer Vacation 10 Days) कक्षा- 6 (VI)

शीतकालीन अवकाश गृह कार्य Holidays Homework (HHW) WINTER