6.8.2 कक्षा-6, एनसीईआरटी हिंदी पुस्तक 'मल्हार' अध्याय-8, सत्रिया और बिहू नृत्य (निबंध) Class-6, NCERT Hindi Malhaar Lesson- 8, Satriya Aur Bihu Nritya
6.8.2 कक्षा-6, एनसीईआरटी हिंदी पुस्तक 'मल्हार'
अध्याय-8, सत्रिया और बिहू नृत्य (निबंध)
Class-6, NCERT Hindi Malhaar
Lesson- 8, Satriya Aur Bihu Nritya
--------------------------
शब्दार्थ :
पाठ से
मेरी समझ से
(क)
(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (★) बनाइए
(1) माँ एलेसेंड्रा के बारे में कौन-सा कथन सत्य है?
वे असम के जीवन के बारे में बहुत-कुछ जानती थींं।
उन्हें असम, बिहू और सत्रिया नृत्य से बहुत प्रेम था।
उन्होंने एंजेला को कुछ असमिया शब्द भी सिखाए।
वे अपने काम में सहायता के लिए बेटी को लाई थींं।
उत्तर: वे असम के जीवन के बारे में बहुत कुछ जानती थींं। (★)
(2) "अनु और एंजेला ने तुरंत एक-दूसरे की तरफ देखा।" क्यों?
अनु के पास खिलौने थे।
दोनों की आयु एक समान थीं।
दोनों को अंग्रेजी भाषा आती थीं।
एंजेला अनु से असमिया भाषा सीखना चाहती थींं।
उत्तर: दोनों की आयु एक समान थीं। (★)
मिलकर करें मिलान
Q1. पाठ में से कुछ शब्द चुनकर स्तंभ 1 में दिए गए हैं। उनसे संबंधित वाक्य स्तंभ 2 में दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और रेखा खींचकर शब्दों का मिलान उपयुक्त वाक्यों से कीजिए।
1 - 6
2 - 4
3- 2
4- 5
5- 3
6- 1
पंक्तियों पर चर्चा
पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार अपनी कक्षा में साझा कीजिए और लिखिए।
(क) "असम, भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में है, जिसे अपने वन्य-जीवन, रेशम और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। इसके साथ असम में नृत्य की भी एक समृद्ध परंपरा है।"
उत्तर: असम अपने प्राकृतिक सौंदर्य, वन्य-जीवन, रेशम और चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा, असम में नृत्य और संगीत की भी एक समृद्ध परंपरा है जो इसे और अधिक महत्वपूर्ण बनाती है।
(ख) "पूरी दुनिया की संस्कृतियों में लोग नृत्य और संगीत के साथ अपने भावनाओं को व्यक्त करते हैं।"
उत्तर: नृत्य और संगीत प्रत्येक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिनके माध्यम से लोग अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त करते हैं और इनमें जुड़ाव महसूस करते हैं।
सोच-विचार के लिए
(क) "एंजेला के मन में कई तरह के विचार चल रहे थे।"
उत्तर: जब एंजेला की मां ने उससे बिहू के बारे में पूछा, तब उसके मन में कई विचार थे, जैसे कि लोग हर उत्सव पर नृत्य और संगीत क्यों करते हैं और लड़कों के हाथ में कौन से वाद्य थे।
(ख) “बिहू एक कृषि आधारित त्योहार है।” कैसे?
उत्तर: असम में ‘बिहू’ साल में तीन बार मनाया जाता है – सबसे पहले जब किसान खेतों में बीज बोते हैं, दूसरी बार तब जब वे खेतों में धान रोपते हैं और तीसरी बार तब जब खेतों में अनाज पक कर तैयार हो जाता है। इस प्रकार ‘बिहू’ कृषि के विभिन्न सोपानों पर मनाया जाने वाला त्योहार है।
(ग) ऐसा लगता है कि भारत से जाने के बाद भी एंजेला के मन में असम ही छाया हुआ था। पाठ से इस कथन के समर्थन के लिए कुछ उदाहरण खोजकर लिखिए।
उत्तर: बिहू नृत्य देखने के बाद उसने यह तय किया कि जब वह अपने घर पर बसंत के आगमन पर ऐसे नृत्य करेगी। जब एंजेला की मां साक्षात्कार लेने मे व्यस्त थीं तब वह कई सारी बातों पर गौर कर रही थीं। युवा वैष्णव मठ में नृत्य कर रहे थे तब वह सोच रही थीं कि काश वह भी उन साधुओं की तरह गा सकती और नृत्य कर सकती। एक रात वह एंजेला सत्रिया नृत्य देखने गई थीं। तब उसे वह सब दिलचस्प लगा।
(घ) समय के बदलने के साथ-साथ सत्रिया नृत्य की परंपरा में क्या बदलाव आया है?
उत्तर: बीसवीं शताब्दी में कुछ साधुओं ने मठों से बाहर जाकर बाहरी महिला और पुरुषों को सत्रीया नृत्य सिखाना शुरू किया। पहले तो ऐसे साधुओं को मठों से बाहर निकाल दिया गया। लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे वैसे इस परंपरा में बदलाव हो गया। आधुनिक युग में तो महिलाएं भी मंच पर यह नृत्य कर सकती हैं।
अनुमान या कल्पना से
(क) "बिहू नृत्य और इसके उत्सव से अचंभित एंजेला और उसके परिवार ने इसके साथ-साथ लजीज पकवानों का पूरा आनंद लिया।"
उत्तर: एंजेला बिहू नृत्य देखने गई थीं। तब उसने देखा कि बरगद के पेड़ के नीचे एक मंच बनाया था। वह खुले आसमान के नीचे बैठी थीं। उसे ऐसा लग रहा था की वह टाइम मशीन में बैठी हो। वह देख रही थीं की लड़कों के हाथ में वाद्य यंत्र है और लड़कियो ने लाल और बादामी रंग की पोशाक पहनी है। यह सारा मौहोल देख वह अचंभित हो गई।
(ख) “जब तक एंजेला कुछ समझ पाती, तब तक वह लंदन से नई दिल्ली होते हुए गुवाहाटी की उड़ान पर थीं।” एंजेला और उसकी माँ एलेसेंड्रा ने भारत की यात्रा से पहले कौन-कौन सी तैयारिया की होंगी?
उत्तर: माँ एलेसेंड्रा के पास एक महीने का वक्त था। उन्होंने स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दी होगी और एंजेला के स्कूल से उसकी छुट्टियों की अनुमति ली होगी। उन्होंने यात्रा के लिए जरूरी दस्तावेज़ संभाले होंगे। डॉक्यूमेंट्री से संबंधित उपकरणों और वस्तुओं को ध्यान से पैक किया होगा। इसके अलावा व्यक्तिगत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु सामान रखा होगा। माँ ने भारत के असम राज्य में रहने के स्थान और शूटिंग के समय और स्थान की भी उचित जानकारी इकट्ठा की होगी। इससे समय की बचत होती है और डॉक्यूमेंट्री निर्माण भी सुचारू रूप से होने में मदद मिली होगी।
(ग) “वहाँ एक बड़े से बरगद के पेड़ के नीचे मंच बनाया गया था।” बिहू नृत्य के लिए बरगद के पेड़ के नीचे वे मंच क्यों बनया गया होगा?
उत्तर: हिंदू ग्रंथों में बरगद के पेड़ को पूजनीय माना जाता है। भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से बरगद के पेड़ को पूजा जाता है। यह विशाल वृक्ष होता है और फैलाव के कारण काफ़ी लोग इसके नीचे व आस-पास एकत्रित हो सकते हैं। बिहू नृत्य के लिए बरगद के पेड़ रूपी प्राकृतिक मंच से बेहतर और क्या हो सकता था। साथ ही इस पेड़ का सांस्कृतिक महत्त्व भी है।
शब्दों की बात
नीचे शब्दों से जुड़ी कुछ गतिविधियाँ दी गई हैं। इन्हे करने के लिए आप शब्दकोश, अपने शिक्षकों और मित्रों की सहायता भी ले सकते हैं।
असम से जुड़े शब्द इस पाठ में अनेक शब्द से हैं जो असम से विशेष रूप से जुड़े हैं। अपने समूह में मिलकर उन शब्दों की पहचान कीजिए। इसके बाद उन्हें नीचे दिए गए स्थान पर लिखिए- (संकेत- असम के नृत्य, त्योहार, भाषा आदि।)
पत्र
(क) मान लीजिए आप एंजेला हैं। आप लंदन लौट चुकी हैं और आपको भारत की बहुत याद आ रही है। अपनी सखी अनु को पत्र लिखकर बताइए कि आपको कैसा अनुभव हो रहा है।
उत्तर:
प्रिय अनु,
नमस्ते!
आशा है तुम ठीक होगी। अनु, मैं लंदन वापस आ गई हूँ पर ऐसा लगता है जैसे असम मेरे साथ ही आ गया है। वहाँ तुम्हारे साथ खेले गए खेल, तुम्हारे खिलौनें, तुम्हारी बातें, नृत्य – महोत्सव सब कुछ बहुत याद आते हैं। मैं प्रायः वहाँ की वीडियो देखती हूँ। मैंने अपने स्कूल में बिहू नृत्य की प्रस्तुति दी थीं। सभी को नृत्य बहुत पसंद आया जबकि मुझे अभी बहुत अच्छा नृत्य करना नहीं आता।
मुझे जब कभी असम आने का अवसर मिलेगा मैं तुमसे मिलने जरूर आऊँगी। अगर तुम्हें लंदन आने का मौका मिले तो जरूर आना, मुझे तुम्हें बहुत कुछ दिखाना है और बताना भी है। मैंने अपने दोस्तों को तुम्हारे बारे में बताया, वे सब भी तुमसे मिलकर जरूर प्रसन्न होंगे। रीना आंटी को नमस्ते कहना ।
तुम्हारी सखी
एंजेला



Comments
Post a Comment