सर्वनाम (Pronoun)

 सर्वनाम (Pronoun)

  Sarvanaam 


🌟  परिभाषा 

जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किए जाते हैं, उन्हें सर्वनाम कहते हैं।

ये शब्द वाक्य में बार-बार संज्ञा (व्यक्ति, स्थान या वस्तु) के प्रयोग से बचने के लिए उपयोग किए जाते हैं। 

🔹 उदाहरण:

राम स्कूल गया। वह बहुत अच्छा छात्र है।

(यहाँ ‘वह’ सर्वनाम है जो ‘राम’ के स्थान पर आया है।) 

 सर्वनाम के भेद (6 भेद)   (प प, नि नि, अ स)  

1. 🧍‍♂️ पुरुषवाचक सर्वनाम

जो किसी व्यक्ति  का बोध कराते हैं।

उत्तम पुरुष (बोलने वाला/वक्ता): मैं, हम

मध्यम पुरुष (सुनने वाला/श्रोता): तू, तुम, आप

अन्य पुरुष (जिसके बारे में बात की जाए): वह, वे, यह, ये 

🔸 उदाहरण: 

मैं पढ़ाई करता हूँ।  तुम ईमानदार हो। वे जा रहे हैं।

---

2. ❓ प्रश्नवाचक सर्वनाम

जिनसे प्रश्न पूछा जाए।

कौन, क्या, किसने, किसको, कैसा, कितना, आदि।

🔸 उदाहरण: कौन आया? क्या हुआ?

---

3. 🔄 निजवाचक सर्वनाम

जो स्वयं की ओर संकेत करें।

स्वयं, खुद, अपना, आप

🔸 उदाहरण: मैंने स्वयं उत्तर लिखा। वह खुद गया।

---

4. 👉 निश्चयवाचक सर्वनाम

जो किसी व्यक्ति या वस्तु की स्पष्ट ओर निश्चित ओर इशारा करें।

यह, वह, ये, वे, वही, यही। 

🔸 उदाहरण:  वह तेज़ है।   यह मेरी पुस्तक है। 

---

5. ❔ अनिश्चयवाचक सर्वनाम

जो किसी व्यक्ति या वस्तु की पहचान स्पष्ट न करें।

कोई, कुछ, किसी, हर, सब, सभी

🔸 उदाहरण: कोई आया था। कुछ लोग प्रतीक्षा कर रहे थे।

---

6. 🔁 संबंधवाचक सर्वनाम

जो दो वाक्यों को जोड़ते हैं और संबंध प्रकट करते हैं।

जो, सो, जिस, जिसको, जैसा, वैसा

🔸 उदाहरण: जो मेहनत करता है, वही सफल होता है।

---

विशेष - 

 'वह' शब्द का प्रयोग वाक्य में संदर्भ और प्रयोग के आधार पर निश्चयवाचक सर्वनाम तथा पुरुषवाचक (अन्य पुरुष) सर्वनाम — दोनों रूपों में हो सकता है।

स्थिति

सर्वनाम का प्रकार

उदाहरण

जब 'वह' किसी व्यक्ति के नाम को हटाकर उसकी जगह प्रयुक्त हो

पुरुषवाचक (अन्य पुरुष)

"मोहन आया और वह बैठ गया।"

जब 'वह' दूर स्थित किसी वस्तु/स्थान की ओर संकेत करे

निश्चयवाचक

"वह मेरा घर है।"

जब 'वह' संज्ञा शब्द के ठीक पहले आकर उसकी विशेषता बताए

सार्वनामिक विशेषण

"वह लड़का बुद्धिमान है।"


Comments

Popular posts from this blog

HHW 6.1 अवकाश-गृह-कार्य (ग्रीष्म-कालीन 10 दिन) Holidays Homework (Summer Vacation ) कक्षा- 6 (VI)

6.8.2 कक्षा-6, एनसीईआरटी हिंदी पुस्तक 'मल्हार' अध्याय-8, सत्रिया और बिहू नृत्य (निबंध) Class-6, NCERT Hindi Malhaar Lesson- 8, Satriya Aur Bihu Nritya

HHW 7.1 अवकाश-गृह-कार्य (ग्रीष्म-कालीन 10 दिन) Holidays Homework (Summer Vacation)