कक्षा 6 पाठ 3 पहली बूँद व्याकरण

 कक्षा 6.3 पाठ 3 पहली बूँद 

 व्याकरण 


शब्द एक अर्थ अनेक

प्रश्न- "अंकुर फूट पड़ा धरती से, नव-जीवन की ले अँगड़ाई" कविता की इस पंक्त में "फूटने' का अर्थ पौधे का अंकुरण है। 'फूट" का प्रयोंग अलग-अलग अरथों में किया जाता है, जैसे- फूट डालना, घड़ा फूटना आदि। अब फूट शब्द का प्रयोग ऐसे वाक्यों में कीजिए जहाँ इसके भिन्न-भिन्न अर्थ निकलते हों, जैसे- अंग्रेज़ों की नीति थी फूट डालो और राज करो।


 उत्तर- 

1. दोस्तों में फूट पड़ गई। 

2. उसका सिर फूट गया। 

3. धरती से जल की धारा फूट पड़ी। 

4. दीवार से टकराते ही उसकी एक आँख फूट गई।



अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

 प्रश्न- 'नीले नयनों-सा यह अंबर, काली पुतली-से ये जलधर' कविता की इस पंक्ति में 'जलधर' शब्द आया है। 'जलधर' दो शद्दों से बना है, जल और धर। इस प्रकार जलधर का शाब्दिक अर्थ हुआ जल को धारण करने वाला। बादल और समुद्र;, दोनों ही जल धारण करते हैं। इसलिए दोनों जलधर हैं। वाक्य के संदर्भ या प्रयोंग से हम जान सकेंगे कि जलधर का अर्थ समुद्र है या बादल। शब्दकोश या इटंरनेट की सहायता से 'धर' से मिलकर बने कुछ शब्द और उनके अर्थ दूँढकर लिखिए।


उत्तर 

शब्द -      अर्थ 

1. चक्रधर- चक्र को धारण करने वाला अर्थात् विष्णु  

2. हलधर - हल को धारण करने वाला अर्थात् बलराम

3. गिरिधर - पर्वत को धारण करने वाला अर्थात् कृष्ण

 4. मुरलीधर - मुरली को धारण करने वाला अर्थात् कृष्ण  



शब्द पहेली

प्रश्न- दिए गए शब्द-जाल में प्रश्नों  के उत्तर खोजँ-

न        य        न      ल

गा       दू       ब      अं

डा       अ       श्रु        ब

ज      ल      ध         र 


(क ) एक प्रकार का वाद्य यंत्र

 (ख) आँख के लिए एक अन्य शब्द

 (ग) जल को धारण करने वाला

 (घ ) एक प्रकार की घास 

(ङ) आँसू का समानार्थी 

(च) आसमान का समानार्थी शब्द


उत्तर- 

(क) नगाड़ा 

(ख) नयन

(ग) जलधर

(घ) दूब

(ड)  अश्रु  

(च) अंबर 




Comments

Popular posts from this blog

8B.1 भारत की खोज (Bharat ki Khoj) कक्षा आठवीं पूरक पाठ्यपुस्तक NCERT प्रश्न-अभ्यास (1-15)

8.1लाख की चूड़ियां laakh ki chudiyan

8.7 कबीर की साखियां - अभ्यास Kabir ki sakhiyan