कक्षा-11 हिन्दी (आधार) पाठ्यक्रम आरोह भाग-1 पद्य खंड (काव्य) MCQ

1. पाठ्यपुस्तक – आरोह भाग-1 एन सी ई आर टी, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित – कक्षा-11वीं

आरोह भाग-1

कक्षा-11 हिन्दी (आधार) पाठ्यक्रम

पद्य खंड (काव्य)  

पाठ 1 कबीर - 1. हम तौ एक एक करि जांनां

पाठ 2 मीरा – 1. मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो न कोई

पाठ 5 भवानी प्रसाद मिश्र - घर की याद

पाठ 6 त्रिलोचन - चंपा काले-काले अच्छर नहीं चीन्हती

पाठ 7 दुष्यंत कुमार - गजल

पाठ 8 अक्क महादेवी – 1. हे भूख ! मत मचल, 2. हे मेरे जूही के फूल जैसे ईश्वर

पाठ 9 अवतार सिंह पाश - सबसे खतरनाक

पाठ 10 निर्मला पुतुल - आओ, मिलकर बचाएँ

­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­­पद्य खंड (काव्य) (हिन्दी-11) MCQ

पाठ 1 कबीर - 1. हम तौ एक एक करि जांनां

1 . कबीरदास ने किसका खंडन किया है ?

1.  शासन पक्ष का

2.  लोगों के विचारों का

3.  संवेदनाओं का

4.  बाह्य आडंबर और रूढ़िवाद का              उत्तर- बाह्य आडंबर और रूढ़िवाद का

2. पीपर पाथर पूजन लागे , तीरथ गर्व भुलाना पंक्ति में कौन सा अलंकार है ?

1.  उपमा

2.  उत्प्रेक्षा

3.  रूपक

4.  अनुप्रास                                      उत्तर- अनुप्रास

3. मसि कागद छुओ नहि कलम गहि नहि हाथ पंक्ति के रचयिता कौन हैं ?

1.  तुलसीदास

2.  कबीरदास

3.  सूरदास

4.  रहीम                                      उत्तर- कबीरदास

4. कबीर भक्तिकाल के —------ धारा के कवि थे

1.  निर्गुण

2.  सगुण

3.  छायावादी

4.  प्रगतिशील                                   उत्तर- निर्गुण

5. वाराणसी का प्राचीन नाम क्या है ?

1.  कुशीनगर

2.  काशी

3.  प्रयाग

4.  लमही                                          उत्तर- काशी

6. कबीर हिन्दी साहित्य के भक्तिकाल की किस धारा के प्रतिनिधि कवि थे ?

1.  राम भक्ति

2.  प्रेमाश्रयी

3.  ज्ञानाश्रयी

4.  कृष्ण भक्ति                                      उत्तर- ज्ञानाश्रयी

7. कबीर को वाणी का डिक्टेटरकिसने कहा है ?

1.  आचार्य रामचंद्र शुक्ल

2.  आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी

3.  आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी

4.  डॉ० नगेन्द्र                            उत्तर- आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी

8. कबीर की भाषा है

1.  ब्रजभाषा

2.  सधुक्कड़ी

3.  अवधी

4.  भोजपुरी                                   उत्तर- सधुक्कड़ी

9. कवि हिन्दुओं को संबोधित करते हुए कहता है कि —— करते हैं ।

1.  वे धर्म का अनुकरण करते हैं

2.  अपने मन को मारते हैं

3.  पत्थर की पूजा

4.  मूर्ति पूजा                                 उत्तर- पत्थर की पूजा

10. एकै खाक गढे सब भांडै एकै कोहरा सांनां इस पंक्ति के खाक और कोहरा शब्द में कौनसा अलंकार है ?

1.  श्लेष

2.  रूपकातिशयोक्ति

3.  अनुप्रास

4.  रूपक                                  उत्तर- रूपकातिशयोक्ति

11. ‘दोजगशब्द का क्या अर्थ है ?

1.  नरक

2.  दूसरा

3.  दूसरों का

4.  इनमें कोई नहीं                                 उत्तर- नरक

12. अज्ञानी गुरुओं की शरण में जाने पर शिष्यों की क्या गति होती है ?

1.  ईश्वर की प्राप्ति होती है

2.  ज्ञान की प्राप्ति होती है

3.  अंत समय में पछताना पड़ता है

4.  मोक्ष की प्राप्ति होती है                 उत्तर - अंत समय में पछताना पड़ता है

13. कबीर के अनुसार ईश्वर की प्राप्ति कैसे संभव है ?

1.  सहज भक्ति द्वारा

2.  सहज शक्ति द्वारा

3.  कर्मकाण्ड द्वारा

4.  तीर्थाटन द्वारा                      उत्तर- तीर्थाटन द्वारा                     

14. कबीर के अनुसार लकड़ी को काटा जा सकता है, परंतु उसकी अग्नि को उससे अलग नहीं किया जा सकता है क्योंकि

1.  शरीर नष्ट हो जाता है

2.  शरीर नाशवान

3.  ये दोनों एक दूसरे के अंग हैं

4.  इनमें कोई नहीं                        उत्तर- शरीर नष्ट हो जाता है

15. कबीर का जन्म कब हुआ था ?

1.  1296

2.  1370

3.  1317

4.  1398                                          उत्तर- 1398

16. कबीर के दोनों पद उनकी रचना बीजकके किस खण्ड से उद्धृत हैं ?

1.  सबद

2.  रमैनी

3.  साखी

4.  इनमें कोई नहीं                                                               उत्तर- सबद

अन्य प्रश्न

1.  कबीरदासजी किस सिद्धांत को मानते थे अद्वैतवाद के

2.  कबीर के पद में किस भाषा का प्रयोग किया गया हैं सधुक्कडी भाषा

3.  कबीरदासजी किसके उपासक थे निर्गुण , सर्वव्यापक , अविनाशी , निराकार परब्रह्म के

4.  कबीरदासजी के अनुसार , किसकी सत्ता इस पूरी सृष्टि के कण-कण में व्याप्त है   ईश्वर की

5.  कुम्हार कितने प्रकार की मिट्टी को मिलाकर बर्तनों का निर्माण करता है एक ही प्रकार

6.  एकै खाक गढ़े सब भांडै एकै काेंहरा सांनां , इस पंक्ति में काेंहरा शब्द का क्या अर्थ हैं   कुम्हार

7.  संत कबीरदासजी ने ईश्वर के कितने स्वरूपों को जाना है केवल एक स्वरूप को

8.  कबीरदासजी ने किसको सिर्फ एक माना है ईश्वर को

9.  कबीरदासजी के अनुसार ,  ईश्वर कहां-कहां पर विद्यमान है सृष्टि के कण-कण में

10. कबीरदासजी ने प्रकृति के किन रूपों को एकाकार करना चाहा पानी और हवा को

11. कबीरदासजी के अनुसार , जो लोग ईश्वर को अलग-अलग मानते हैं , वो किस जगह के अधिकारी हैं नर्क के

12. दोजग का क्या अर्थ हैं नर्क

13. तदवीर का क्या अर्थ हैं उपाय

14. हम तौ एक एक करि जांनां ,  पद में ईश्वर के प्रतीक के रूप में किसे माना है कुम्हार को

15. हम तौ एक एक करि जांनां , में कौन सा अलंकार है यमक अलंकार (एकएक, दोनों के अलग-अलग अर्थ हैं)

16. मानव शरीर का निर्माण कितने तत्वों से हुआ है पांच

17. जैसे बाढी काष्ट ही काटै”  , में बाढी का क्या अर्थ हैं बढ़ई

18. बढ़ई लकड़ी को तो काट सकता है लेकिन क्या नहीं काट सकता है उसके भीतर की आग को

19. काष्ट ही काटै , में कौन सा अलंकार है  अनुप्रास अलंकार

20. सरूपै सोई , में कौन सा अलंकार है  अनुप्रास अलंकार

21. कहै कबीर , में कौन सा अलंकार है  अनुप्रास अलंकार

22. सतों देखत जग बौराना , पद में कबीरदासजी का स्वर कैसा है-  विद्रोह का

23. कैसे व्यक्ति का , संसार के लोग जल्दी विश्वास कर लेते हैं झूठे

24. सत्यवादी लोगों के साथ , संसार के लोग कैसा व्यवहार करते हैं उन्हें मारते हैं

25. इस्लाम धर्म की धार्मिक पुस्तक का क्या नाम है कुरान शरीफ

26. सतों देखत जग बौराना , में बौराना क्या है बावला होना या पागल होना

27. पतियाना , शब्द का क्या अर्थ हैं विश्वास करना

28. आसन मारि डिंभ धरि बैठे , में डिंभ धरि क्या है आडंबर करना

29. गरबांना शब्द का क्या अर्थ हैं अहंकार

30. धर्म के नाम पर कौन आपस में लड़ मर रहे हैं हिंदू और मुसलमान

31. कबीर ने किसका घोर विरोध किया है बाह्य आडंबरों का

32. माया जाल में फंसे गुरु और शिष्य को अंत में क्या करना पड़ता है पछताना

33. मुरीद शब्द का क्या अर्थ हैं  शिष्य या अनुगामी

34. पीर औलिया से कबीरदासजी का क्या आशय हैं  धर्मगुरु , संत , ज्ञानी

35. पीपर पाथर पूजन लागे ,  में कौन सा अलंकार है अनुप्रास अलंकार

36. घर-घर मंत्र देने वाले लोगों को किस चीज का अभिमान है ज्ञान का

37. किसे देखकर सारा संसार लालच में पड़ जाता है माया को

38. कबीरदासजी स्वयं को क्या मानते है दीवाना मस्ताना

39. संत कबीर ने जगत को कैसा बताया है बौराना (वावला)

40. कबीर जी ने सत्य को जानने के लिए क्या आवश्यक बताया है आत्मज्ञान

41. सत्य को न जानने वाले लोग कैसे बैठते हैं आसन लगाकर समाधि में

42. पखानहि शब्द का अर्थ क्या हैं पत्थर या पत्थर की मूर्तियों

43. सच्चे मार्ग से भटक कर लोग क्या गाना भूल गए हैं साखी और सबद

44. लोग किसके नाम पर दिखावा करते हैं धर्म के

45. कबीर ने तूँही शब्द किसके लिए प्रयोग किया है परमात्मा के लिए

46. कबीर के अनुसार , किसे देखकर गर्व नहीं करना चाहिए माया

47. कबीर के अनुसार , मनुष्य निर्भय कब होता है माया का त्याग करने पर

48. सबके हृदय में क्या व्याप्त रहता है ईश्वर

49. कबीरदासजी के अनुसार , लोग टोपी व माला पहन कर और माथे पर तिलक लगाकर अपने आप को क्या कहते हैं   धर्म का सच्चा अनुयाई

50. कबीरदासजी का जन्म कब हुआ था सन 1398 (काशी , उत्तरप्रदेश)

पद्य खंड (काव्य) (हिन्दी-11) MCQ

पाठ 2 मीरा – 1. मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो न कोई

1 . मीराबाई ने अपना पति किसे स्वीकार किया है ?

  • राम
  • कृष्ण
  • विष्णु
  • शिव                                             उत्तर- कृष्ण

2. मीरा के गुरु कौन माने जाते हैं ?

  • बल्लभाचार्य
  • कवि तुलसी
  • कवि रैदास
  • संत कबीर                                               उत्तर- कवि रैदास

3. विष का प्याला राणा भेज्या पीवत मीरा हाँसी में कौन सा अलंकार है ?

  • रूपक
  • दृष्टांत
  • विरोधाभास
  • अंत्यानुप्रास                                   उत्तर- विरोधाभास

4. मीरा कृष्ण की उपासना किस रूप में करती है ?

  • राधिका के रूप में
  • अधर्मी के रूप में
  • समर्पिता पत्नी के रूप में
  • इनमें कोई नहीं                             उत्तर- समर्पिता पत्नी के रूप में

5. मीरा के श्री कृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम को दर्शाता है 

  • दूसरे से संबंध ना होना
  • कृष्ण को पति मानना
  • कृष्ण से अनुराग होना
  • नमें कोई नहीं                              उत्तर- कृष्ण को पति मानना

6. ‘तारो अब मोही में तारो शब्द का अर्थ है

  • तारे
  • तैरना
  • उद्धार करना
  • इनमें कोई नहीं                          उत्तर- उद्धार करना

7. जीवन के अंतिम दिनों में मीरा कहाँ चली गईं ?

  • वृन्दावन
  • द्वारिका
  • मेड़ता
  • मथुरा                                            उत्तर- द्वारिका

8. मीरा के पद 1 में प्रेम बेलि में कौन सा अलंकार है ?

  • छेकानुप्रास
  • उत्प्रेक्षा
  • उपमा
  • रूपक                                     उत्तर- रूपक

9. मीरा कृष्ण को क्या मानती थीं ?

  • अपना आराध्य
  • अपना पति
  • ( 1 ) और ( 2 ) दोनों
  • इनमें कोई नहीं                    उत्तर- ( 1 ) और ( 2 ) दोनों

10. मीरा की कविता में किसकी गंभीर अभिव्यंजना है ?

  • पीड़ा की
  • प्रेम की
  • करुणा की
  • भाव की                                    उत्तर- प्रेम की

11. मीरा के पद किस के द्वारा संकलित संपादित है ?

  • सुमित्रानन्दन पंत
  • नरोत्तम दास स्वामी
  • केदारनाथ सिंह
  • जयदेव सिंह                                   उत्तर- नरोत्तम दास स्वामी

12. मीरा को विष का प्याला किसने दिया ?

  • राणा
  • पिता
  • सखी
  • पति                                              उत्तर- राणा

13. कुज की कानि में कौन सा अलंकार है ?

  • अनुप्रास
  • पुनरूक्ति प्रकाश
  • यमक
  • रूपक                                     उत्तर- अनुप्रास

14. लोग मीरा को क्या कहते हैं ?

  • बाबरी
  • सावरी
  • कुल नाशी
  • दासी                                     उत्तर- बाबरी

15. मीरा के अनुसार ज्ञान प्राप्ति का साधन क्या है ?

  • सत्संग
  • बड़े लोगों का संसर्ग
  • आम आदमी का संगत
  • इनमें कोई न                       उत्तर- सत्संग

16. मीरा के काव्य की भाषा मुख्यतः क्या थी ?

  • अवधी
  • बुंदेलखण्डी
  • राजस्थानी
  • ब्रजभाषा                                      उत्तर- राजस्थानी

17. मीरा भक्तिकाल की किस धारा की कवयित्री थीं ?

  • संगुण धारा
  • निर्गुण धारा
  • ( 1 ) और ( 2 ) दोनों
  • इनमें कोई नहीं                                                              उत्तर- संगुण धारा

अन्य प्रश्न

1.  मीरा के पद , कविता में प्रस्तुत दोनों पद किसके द्वारा संकलित और संपादित किए गए हैं नरोत्तम दास जी के

2.  पाठ्य पुस्तिका में दिए गए मीरा के पद कहां से लिए गए हैं मीरा मुक्तावली से

3.  मीरा के पद किस भाषा में रचित हैं राजस्थानी

4.  मीराबाई किसकी अनन्य भक्त थी श्रीकृष्ण की

5.  इस पूरे संसार में मीराजी अपना सिर्फ किसे मानती हैं गिरधर गोपाल को

6.  गिरधर गोपाल और मोर मुकुट , में कौन सा अलंकार है अनुप्रास अलंकार

7.  मोर मुकुट कौन धारण करता है श्रीकृष्ण

8.  मीरा ने अपने आराध्य देव की क्या पहचान बताई है जिनके सिर पर मोर मुकुट है यानी श्री कृष्ण

9.  जाके सिर मोर मुकुट , मेरो पति सोई , इस पंक्ति में मेरो पति का सही अर्थ क्या हैं मेरे आराध्य देव या मेरा सर्वस्व

10. मीराजी भगवान श्रीकृष्ण को क्या मानकर उनकी आराधना करती थी  अपना आराध्य

11. छाँड़ि दयी कुल की कानि , कहा करिहै कोई , पंक्ति में कानि शब्द का क्या अर्थ है   मर्यादा

12. कहा करिहै कोई , का क्या आशय है किसी की परवाह न करना

13. कहा करिहै , में कौन सा अलंकार है अनुप्रास अलंकार

14. मीराबाई अपना अधिकतर समय किसकी संगति में बिताने लगी साधु संतों के

15. किनके साथ बैठकर मीरा ने लोक -लाज को त्याग दिया साधु-संतों के साथ

16. मीरा ने किसके अलावा और किसी भी सांसारिक रिश्ते-नाते की कोई परवाह नहीं हैं कृष्ण के अलावा

17. छाँड़ि दयी कुल की कानि , कहा करिहै कोई ,  इस पंक्ति में मीरा की कौन सी भावना प्रकट होती है समाज के प्रति विद्रोह

18. मीरा ने कौन सी बेल बोई थी प्रेम की

19. कवयित्री ने अपनी प्रेम बेलि को किस जल से सींचकर व पाल पोस कर बड़ा किया अपने आंसुओं के जल से

20. कवयित्री की प्रेम बेलि पर अब कौन से फल लग गए हैं आनंद के

21. अंसुवन जल सींचि सींचि ,  प्रेम बेलि बोयी , में कौन सा अलंकार है रूपक

22. बैठि- बैठि और सींचि सींचि , में कौन सा अलंकार है पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार

23. दधि मथि घृत काढ़ि लियो , से क्या आशय है सार तत्व ग्रहण करना

24. दधि मथि घृत काढ़ि लियो , डारि दयी छोयी , इस पंक्ति में छोयी शब्द का क्या अर्थ है   छाछ

25. दधि मथि घृत काढ़ि लियो , डारि दयी छोयी , इस पंक्ति में घृत और छोयी किसका प्रतीक हैं यहाँ पर घृत यानि घी , मीरा के अनन्य कृष्ण प्रेम का प्रतीक है जबकि छोयी यानि छाछ सांसारिक मोह माया का प्रतीक है।

26. विलोयी , शब्द का क्या अर्थ है मथना

27. इस जगत में क्या देखकर मीरा प्रसन्न होती है प्रभु भक्ति

28. जगत को किसके जाल में फंसा देखकर मीरा बहुत दुखी है सांसारिकता के

29. क्या देखकर मीरा रोती है इस जगत को

30. कुल की कानि , में कौन सा अलंकार है अनुप्रास अलंकार

31.  मीरा अपने पैरों में क्या बाँधकर नाचने लगती हैं घुंघरू

32. पग घुँघरू बांधि मीरां नाची , पंक्ति की विशेषता बताइये यह पंक्ति दृश्य बिंब प्रधान हैं।

33. सांची शब्द का क्या अर्थ है सच्ची / पवित्र

34. मीरा ने क्या छोड़ दिया था  परिवार की लाज

35. अपने कुटुंब के लोगों के लिए मीरा ने किस शब्द का प्रयोग किया हैं   न्यात

36. मीरा के कुल के लोग व सगे संबंधी उन्हें क्या कहते थे कुलनासी ( कुल का नाश करने वाली)

37. कहै कुल- नासी , में कौन सा अलंकार है अनुप्रास अलंकार

38. मीरा ने श्रीकृष्ण के सामने नाच -गाकर किस चीज की अभिव्यक्ति की थी अपने प्रेम की

39. मीरा का कृष्ण के सामने मगन होकर नाचना लोगों को कैसा लगता था अनुचित

40. राणा ने मीराबाई के लिए क्या भेजा विष का प्याला

41. मीरा के लिए विष का प्याला भेजने वाले राणा कौन थे  उनके देवर

42. मीरा अपने आपको किसकी दासी स्वीकार करती थी  श्रीकृष्ण की

43. मीरा किसके सामने नाचती थी श्रीकृष्ण की मूर्ति के सामने

44. लोग मीरा को क्या कहते थे बावरी

45. विष पीते समय मीरा ने क्या किया हंसती रही

46. मीरा ने अपने प्रभु को किस नाम से पुकारा गिरिधर नागर

47. मीरा के प्रभु कैसे हैं अविनाशी

48. मीरा के पदों में उनकी कौन सी भावना व्यक्त हुई   श्री कृष्ण के प्रति अथाह भक्ति भावना

कवयित्री मीरा से संबंधित कुछ प्रश्न 

1.  मीराबाई का जन्म कब हुआ  सन 1498

2.  मीराबाई की मृत्यु कब हुई   सन 1547

3.  मीराजी की प्रसिद्ध रचनाओं के नाम बताइए मीरा पदावली , नरसीजी रो माहेरो , राग सोरठा , मीरा की मल्हार , राग गोविंद , गीत गोविंद , गोविंद टीका आदि।

4.  मीराजी किस धारा की कवियत्री मानी जाती हैं सगुण धारा

5.  मीरा किस काल की कवयित्री मानी जाती है भक्तिकाल की

6.  जीवन की किस अवस्था में मीरा के हृदय में श्रीकृष्ण की भक्ति भावना ने जन्म लिया बाल्यावस्था में

7.  मीराजी की मृत्यु कैसे हुई  रणछोड़ दासजी के मंदिर की कृष्ण मूर्ति में समाहित हो गई थी

8.  मीरा कहां की रहने वाली थी राजस्थान की

9.  मीरा किसके पद गाती थी श्रीकृष्ण के

10. मीरा की कविताओं में हमें क्या देखने को मिलता है प्रेम के गंभीर अभिव्यंजना  , विरह की वेदना , मिलन का उल्लास और आशा

11. मीरा का अधिकतर काव्य किससे संबंधित हैं श्रीकृष्ण

12. मीराबाई के काव्य में ज्यादातर कौन सा रस देखने को मिलता है श्रृंगार रस (संयोग व वियोग दोनों )

पद्य खंड (काव्य) (हिन्दी-11) MCQ

पाठ 5 भवानी प्रसाद मिश्र - घर की याद

1 . घर की याद कविता के रचयिता कौन हैं ?

  • भवानी प्रसाद मिश्र
  • रामनरेश त्रिपाठी
  • श्याम नारायण पाण्डेय
  • दुष्यन्त कुमार                                       उत्तर-भवानी प्रसाद मिश्र

2. माँ कि जिसकी स्नेह धारा में कौन सा अलंकार है ?

  • उपमा
  • श्लेष
  • उत्प्रेक्षा
  • रूपक                                              उत्तर-रूपक

3. घर की याद कविता में कवि ने किसे संदेशवाहक बनाया है ?

  • कबूतर को
  • मेघ को
  • पवन को
  • सावन को                                           उत्तर-सावन को

4. कवि भवानी प्रसाद मिश्र जेल प्रवास के दौरान क्यों भावुक हो उठते हैं ?

  • घर में शादी समारोह होने के कारण
  • घर के सदस्यों की याद आने के कारण
  • घर का पुनर्निर्माण करवाने की इच्छा के कारण
  • घर बर्बाद हो जाने के कारण                 उत्तर-घर के सदस्यों की याद आने के कारण

5. भवानी प्रसाद मिश्र मुख्यतः आस्था रखते थे

  • उदारवाद पर
  • गाँधीवाद पर
  • मार्क्सवाद पर
  • प्रयोगवाद पर                                उत्तर-गाँधीवाद पर

6. घर की याद कविता में किसके मर्म का उद्घाटन है ?

  • घर के
  • परदेश के
  • मित्र के
  • रचना के                                             उत्तर-घर के

7. ‘घर की याद कविता में किसका उद्घाटन है ?

  • शहर के मर्म का
  • जंगल के मर्म का
  • घर के मर्म का
  • परिवार के मर्म का                               उत्तर-घर के मर्म का

8. कवि के पिता किस धार्मिक ग्रंथ का पाठ करते हैं ?

  • रामायण
  • गीता
  • कुरान
  • महाभारत                                         उत्तर-गीता

9. घर की याद कविता के अनुसार कवि किसमें व्यस्त है ?

  • कातने में
  • लिखने में
  • यात्रा में
  • पढ़ने में                                        उत्तर-कातने में

10. घर की याद कविता कवि ने किस दौरान लिखी है ?

  • विदेश प्रवास
  • जेल प्रवास
  • तीर्थाटन
  • पर्यटन                                          उत्तर-जेल प्रवास

11. किसे कविता का गाँधी से संबोधित किया गया है ?

  • सुमित्रानन्दन पंत
  • भवानी प्रसाद मिश्र
  • कबीर
  • मीराबाई                               उत्तर-भवानी प्रसाद मिश्र

12. घर की याद कविता के अनुसार कवि के कितने भाई और बहन हैं ?

  • दो भाई दो बहन
  • चार भाई दो बहन
  • तीन भाई एक बहन
  • चार भाई चार बहन                         उत्तर-चार भाई चार बहन

13. बरसते पानी के बीच कवि को किसकी याद आ रही थी ?

  • घर
  • परिवार
  • बहन
  •  माँ                                            उत्तर-घर

14. जब भी कवि के पिता काम करते हैं , तो उनके कार्य करने के ढंग में क्या है ?

  • कुशलता
  • शालीनता
  • तेज गति
  • इनमें कोई नहीं                                   उत्तर-तेज गति

15. रो पड़े होंगे बराबर , पाँचवें का नाम लेकर इस पंक्ति में किसके रो पड़ने का उल्लेख है ?

  • पिता के
  • भाई के
  • बहन के
  • माता के                                          उत्तर-पिता के

16. कवि के भाई आपस में किसके कारण बहुत गहरे जुड़े हुए हैं?

  • पैसे के कारण
  • घर के कारण
  • ईर्ष्या के कारण
  •  प्रेम के कारण                                     उत्तर-प्रेम के कारण

17. कवि का घर किसका भण्डार है?

  •  धन का
  •  अनाज का
  • खुशियों का
  • दुखों का                                               उत्तर-खुशियों का

18. कवि के पिता के बोलने में किसकी गर्जना सुनाई देती थी?

  •  सिंह की
  •  हाथी की
  • सुंदर की
  •  बादल की                                        उत्तर-बादल की

अन्य प्रश्न

1.    घर की याद” , कविता के कवि कौन हैं भवानी प्रसाद मिश्र जी

2.    कवि ने किस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया  – सन 1942 के भारत छोड़ो आंदोलनमें

3.    कवि को किस कारण तीन वर्ष के लिए जेल की यातना झेलनी पड़ी  – सन 1942 के भारत छोड़ो आंदोलनमें भाग लेने के कारण

4.    कवि ने घर की यादकविता कहाँ लिखी अपनी जेल यात्रा के दौरान

5.    कवि को किस ऋतु में घर की याद आती है वर्षा ऋतु में

6.    कवि किसे अपना संदेशवाहक बनाकर अपने माता पिता को अपने सकुशल होने का झूठा संदेश भेजने की कोशिश करते हैं सावन को

7.    जेल प्रवास के दौरान , कवि को अक्सर किसकी याद आती है अपने परिवार की

8.    रात भर पानी गिरने की तुलना कवि ने किससे की है –  अपने मन और प्राण के घिरने से

9.    घर नज़र में तिर है” , में कौन सा अलंकार है अनुप्रास अलंकार

10. घर की यादकविता के अनुसार , कवि का घर किसका भंडार था  – खुशियों का

11. कवि ने अपने घर को किससे भरा पूरा बताया है खुशियों से

12. परिताप का घरका क्या अर्थ हैं कष्टों का घर

13. कवि अपने घर को  “परिताप का घर क्यों कहते हैं –  जेल में होने की वजह से कवि के घर का माहौल गमगीन हैं।

14. कवि की कितनी बहने थी  – चार

15. कवि के कितने भाई थे  – चार

16. कविता में , कवि ने अपने भाईयों को क्या कहा हैं  – भुजा

17. कवि के भाई आपस में किसके कारण बहुत गहरे जुड़े हुए थे –  प्रेम के कारण

18. कविता में कवि ने अपनी बहनों को किसका प्रतीक माना हैं प्रेम व ममता का

19. भुजा भाई” , में कौन सा अलंकार है अनुप्रास अलंकार

20. भुजा भाई प्यार बहिन” , में कौन सा अलंकार है उपमा

21. कवि की मां का पत्र कवि को क्यों नहीं आता था क्योंकि वह अनपढ़ थी

22. कवि किसकी गोद में सिर रखकर अपने सारे दुख -दर्द भूल जाया करते थे अपनी माँ की 

23. स्नेह धारा” , में कौन सा अलंकार है रूपक अलंकार

24. कवि के पिता पर क्या नहीं व्यापा था बुढ़ापा

25. कवि के अनुसार , किसकी आयु अधिक होने पर भी उनमें युवकों जैसा जोश व उत्साह था  –  पिता की

26. कवि के पिता के बोलने में किसकी गर्जना सुनाई देती थी- बादलों की

27. कवि के पिता के कामकाज की शैली के सामने कौन लज्जित हो जाता था –  तूफान

28. कवि के पिता किसके नहीं डरते थे  – मौत से 

29. बादल गरजता” , में कौन सा अलंकार है उपमा अलंकार

30. झंझा लरजता” , में कौन सा अलंकार है उपमा अलंकार

31. कवि के पिता हर रोज किसका पाठ करते थे गीता का

32. कवि के पिता हर रोज कितने दंड लगाते थे दो सौ साठ (260)

33. कवि के अनुसार , उनके पिता किसको खूब हिला हिलाकर व्यायाम करते थे मुद्गर को

34. अपनी रोजमर्रा की प्रात:कालीन दिनचर्या खत्म करने के बाद , जब कवि के पिता घर के ऊपरी हिस्से से नीचे आए तो उनकी आँखों में आंसू क्यों आये घर में अपने लाडले पुत्र (कवि) को ना पाकर

35. कवि के अनुसार , उनके पिता किसका नाम लेकर रो पड़े होंगे अपने पांचवें बेटे यानि कवि का

36. कवि ने सोने पर सुहागाकिसके लिए कहा है अपने लिए

37. कवि के पिता ने स्वर्ण बेटेकिन्हें कहा है कवि के अन्य चार भाइयों को

38. स्वर्ण बेटे”  , में कौन सा अलंकार है रूपक अलंकार

39. सोने पर सुहागाका क्या अर्थ हैं –  किसी व्यक्ति या वस्तु का बहुत अच्छा होना

40. कवि की मां कब लज्जित होंती  – अगर कवि आंदोलन में भाग न लेते तो 

41. पाँव पीछे हटानेका क्या अर्थ है अपने कार्य से पीछे हटना या अपने वचन से मुकरना

42. देशभक्ति का रास्ता कवि को किसने दिखाया कवि के पिता ने 

43. कवि अपना संदेश किसके माध्यम से भेजना चाहते हैं  – सावन के 

44. कवि कारावास में किसे संबोधित कर कविता लिखते है सावन को

45. सावन के द्वारा कवि अपनी कुशलता का संदेश किसे देना चाहते है अपने पिता को

46. कवि ने सुंदर , आकर्षक व सबको खुशियां प्रदान करना वालाकिसे कहा हैं सावन को

47. बस बड़ा बस” , में कौन सा अलंकार है यमक अलंकार

48. पुण्य पावन” , में कौन सा अलंकार है –  अनुप्रास अलंकार

49. हे सजीले हरे सावन , हे कि मेरे पुण्य पावन “, पंक्ति की विशेषता बताइये –  यहाँ पर सावन का मानवीकरण किया है।

50. कवि सावन से अपने पिता को क्या नही बताना कहते हैं –  वो जेल में दुखी व अकेले हैं।

51. कवि जेल में क्या -क्या करते हैं –  लिखते , पढ़ते व देश सेवा करके अपना नाम रोशन करते हैं ।

52. जेल में कवि का वजन कितना किलो हो गया था -70 सेर ( 63 किलो)

53. जेल में कवि क्या करने में व्यस्त रहते हैं  – कातने में

54. जेल में कवि रात भर क्या करते हैं –  जागते रहते हैं।

55. कवि जेल में किनको देखकर भागता है आदमियों को 

पद्य खंड (काव्य) (हिन्दी-11) MCQ

पाठ 6 त्रिलोचन - चंपा काले-काले अच्छर नहीं चीन्हती

1 . चंपा किसकी बेटी है ?

  • सुदर्शन की
  • सुभद्र की
  • सुंदर की
  • सुदामा की                                                      उत्तर-सुंदर की

2. चंपा अपने बालम को कहाँ कभी न जाने देने हेतु कहती है ?

  • कलकत्ता
  • मद्रास
  • बम्बई
  • कानपुर                                                        उत्तर-कलकत्ता

3. प्रगतिशील काव्यधारा के प्रमुख कवि के रूप में प्रतिष्ठत नाम है ।

  • त्रिलोचन
  • महादेवी वर्मा
  • अक्कम अदेवी
  • सुमित्रानंदन पंत                                                  उत्तर-त्रिलोचन

4. चंपा का पिता क्या है ?

  • ग्वाला
  • किसान
  • बढ़ई
  • लुहार                                                      उत्तर-ग्वाला

5. चम्पा को कविता में पढ़ने लिखने का क्या लाभ बताया गया है ?

  • नौकरी करना
  • पति को पत्र लिखना
  • ज्ञान प्राप्त करना
  • इनमें कोई नहीं                                      उत्तर-पति को पत्र लिखना

6. त्रिलोचन की चंपा काले काले अच्छर नहीं चीन्हती कविता किसके अंतर्विरोधों को उजागर करती है ?

  • वैवाहिता व्यवस्था
  • स्वास्थ्य व्यवस्था
  • खेल व्यवस्था
  • शिक्षा व्यवस्था                                            उत्तर-शिक्षा व्यवस्था

7. चंपा काले काले अच्छर नहीं चीन्हती में चीन्हती का क्या अर्थ है ?

  • चाहती
  • चुनती
  • रखती
  • पहचानती                                                 उत्तर-पहचानती

8. चंपा स्वभाव से कैसी लड़की है ?

  • मृदुभाषी
  • नटखट
  • भोली
  • अक्खड़                                                       उत्तर-नटखट

9. चंपा काले काले अच्छर नहीं चीन्हती कविता के अनुसार किसकी इच्छा है कि सब जन पढ़ना लिखना सीखें ?

  • नेहरूजी की
  • कवि की
  • गाँधी बाबा की
  • नई सरकार की                                                    उत्तर-गाँधी बाबा की

10. चंपा कवि के लिखने को क्या कहकर संबोधित करती है ?

  • कागज रंगना
  • कागज चीन्हना
  • रौंदना
  • कागज गोदना                                              उत्तर-कागज गोदना

11. चम्पा कहाँ की एक अनपढ़ बालिका है ?

  • गाँव
  • कस्बे
  • शहर
  •  इनमें कोई नहीं                                            उत्तर-गाँव

12. चम्पा प्रतिदिन —— काम करती है |

  • बर्तन माँझने का
  • पशुओं को चराने का
  • पढ़ाई का
  • कपड़े धोने का                                  उत्तर-पशुओं को चराने का

13. कवि त्रिलोचन का मूल नाम है

  • आशुतोष सिंह
  • रामदेव
  • किशनदेव
  • वासुदेव सिंह                                      उत्तर-वासुदेव सिंह

14. चम्पा समाज में विद्यमान कौन सी लड़कियों का प्रतीक है ?

  • पढ़ी लिखी
  • अनपढ़
  •  ग्रामीण
  • शहरी                                                उत्तर-अनपढ़

15. चंपा काले काले अच्छर नहीं चीन्हती नामक कविता किस संग्रह में संकलित है ?

  • गुलाब और बुलबुल
  • धरती
  • अरघान
  • अमोला                                               उत्तर-धरती

16. विवाह के बाद चंपा किसे अपने साथ रखेगी?

  •  सास को
  • ससुर को
  •  देवर को
  •  पति को                                              उत्तर-पति को

17. चंपा ने किसे झूठे कहा है?

  • कवि को
  • अपने पिता को
  •  गाँधी जी को
  •  किसी को भी नहीं                                     उत्तर-कवि को

18. चंपा का स्वभाव कैसा है?

  •  गंभीर
  • क्रोधी
  • चंचल
  • संदेही                                            उत्तर-चंचल

 

पद्य खंड (काव्य) (हिन्दी-11) MCQ

पाठ 7 दुष्यंत कुमार - गजल  

1 . दुष्यंत कुमार ने हिंदी कविता में उर्दू की किस विधा का प्रयोग किया है ?

  • गीत
  • गजल
  • नई कविता
  • गाने                                                        उत्तर-गजल

2. ‘कहाँ तो तय था चिरागाँ हरेक घर के लिए पंक्ति में कवि ने किस ओर इशारा किया है ?

  • स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद की खुशियों की ओर
  • स्वतंत्रता प्राप्ति के पहले की खुशियों की ओर
  • कार्यालय में जलाए गए चिराग की ओर
  • मंदिर में जलानेवाले दीपक की ओर             उत्तर-स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद की खुशियों की ओर

3. दुष्यंत कुमार की कविता गजल में चिरागाँ किसका प्रतीक है ?

  • समाज की सुख समृद्धि का
  • परिवार की खुशहाली का
  • देश की बदहाली का
  • समाज की कुरीतियों का                           उत्तर-समाज की सुख समृद्धि का

4. ‘गजल शीर्षक कविता के रचयिता कौन हैं ?

  • दुष्यंत कुमार
  • त्रिलोचन
  • रामनरेश त्रिपाठी
  • निर्मला पुतुल                                        उत्तर-दुष्यंत कुमार

5. गजल के माध्यम से क्या संदेश दिया गया है ?

  • समाज सेवा
  • आंदोलन
  • जन जाग्रति
  • इनमें कोई नहीं                                            उत्तर-जन जाग्रति

6. ‘न हो कमीज तो पाँवों से पेट ढँक लेंगे पंक्ति में कवि ने भारतीयों की किस मनोवृत्ति पर व्यंग्य किया है?

  • संतोषी वृत्ति
  • निर्धनता
  • भक्ति वृत्ति
  • संघर्ष                                         उत्तर-संतोषी वृत्ति

7. दुष्यंत कुमार का साहित्यिक जीवन कहाँ से आरंभ हुआ ?

  • ग्वालियर
  • इलाहाबाद
  • लखनऊ
  • बरेली                                     उत्तर-इलाहाबाद

8. गजल कविता का उद्देश्य क्या है ?

  • झूठी घोषणाओं पर व्यंग्य
  • जनता को सावधान करना
  • धोखाधड़ी को रोकना
  • इनमें कोई नहीं                              उत्तर-झूठी घोषणाओं पर व्यंग्य

9. दुष्यंत कुमार की गजल कविता किस गजल संग्रह से उद्धृत है ?

  • साये में धूप
  • नये पत्ते
  • वे आँखें
  • एक कंठ विषपायी                                उत्तर-साये में धूप

10. गजल में किसका चलन नहीं है ?

  • तुक निर्वाह का
  • शीर्षक
  • मिजाज का निर्वाह
  • स्वतंत्र वजूद का                                    उत्तर-शीर्षक

11. गजल में दुष्यंत का इशारा किसकी ओर है ?

  • विद्रोहियों की ओर
  • दीन हीन लोगों की ओर
  • राजनेताओं की ओर
  • जनता की ओर                               उत्तर-विद्रोहियों की ओर

12. शासकों के लिए क्या जरूरी है ?

  • विद्रोह को दबाना
  • अच्छा शासन
  • जनता का हित
  • इनमें सभी                                   उत्तर-विद्रोह को दबाना

13. आम व्यक्ति के अनुसार भ्रष्ट व्यक्ति के हृदय किसके होते हैं ?

  • पत्थर के
  • फूल के
  • काँटों के
  • वृक्ष के समान                                   उत्तर-पत्थर के

14. ये एहतियात जरूरी है इस बहर के लिए पंक्ति में बहर का अर्थ क्या है ?

  • छंद
  • गजल
  • संसार
  • कविता                                             उत्तर-छंद

15. वे मुतमईन है में मुतमइन का क्या अर्थ है ?

  • कार्य न करना
  • बेचैनी
  • आश्वस्त
  • धोखा देना                                        उत्तर-आश्वस्त

16. आम जनता आवाज उठाने और विरोध करने की अपेक्षा क्या करती है?

  • मार्गदर्शन
  • नेतृत्व
  • सहयोग
  • चुपचाप अन्याय सहती है                             उत्तर-चुपचाप अन्याय सहती है

17. कवि ने किसे क्षमा, दया, त्याग, परोपकार जैसे गुणों से सम्पन्न माना है?

  •  नेताओं को
  •  जनता को
  • खुदा को
  • स्वयं को                                          उत्तर-खुदा को

18. बे मुतइमन में मुतइमनका क्या अर्थ है?

  •  आश्वस्त होना
  • संदेह होना
  •  इंकार होना
  •  अनावश्यक होना                            उत्तर-आश्वस्त होना

 

पद्य खंड (काव्य) (हिन्दी-11) MCQ

पाठ 8 अक्क महादेवी 1. हे भूख ! मत मचल, 2. हे मेरे जूही के फूल जैसे ईश्वर

1 . अक्क महादेवी किसकी अनन्य भक्त हैं ?

  • अयप्पा स्वामी
  • सरहप्पा स्वामी
  • कदप्पा स्वामी
  • चन्नमल्लिकार्जुन                                  उत्तर-चन्नमल्लिकार्जुन

2. अक्क महादेवी किस आंदोलन से जुड़ी एक महत्त्वपूर्ण कवयित्री थीं ?

  • वैष्णव आंदोलन
  • शक्त आंदोलन
  • सिद्ध आंदोलन
  • वीरशैव आंदोलन                               उत्तर-वीरशैव आंदोलन

3. ईश्वर की समता किससे की गई है ?

  • कमल के फूल
  • गुलाब के फूल
  • जूही के फूल
  • गेंदा के फूल                                उत्तर-जूही के फूल

4. किस कवियित्री को कन्नड़की मीरा की संज्ञा दी गयी है ?

  • निर्मला पुतुल
  • अक्क महादेवी
  • महादेवी वर्मा
  • इनमें कोई नहीं                                     उत्तर-अक्क महादेवी

5. चन्नमल्लिकार्जुन शब्द का क्या अर्थ है ?

  • विष्णु
  • कृष्ण
  • शिव
  • राम                                                           उत्तर-शिव

6. प्रभु भक्ति करने के लिए हमें किस पर नियंत्रण करना चाहिए ?

  • आलस्य
  • इंद्रियों
  • नींद
  • इनमें कोई नहीं                                        उत्तर-इंद्रियों

7. अक्क महादेवी की कविता को हिन्दी में क्या कहा गया है ?

  • वाणी
  • सबद
  • सख
  • वचन                                                उत्तर-वचन

8. अक्क महादेवी के वचन के आधार पर प्रभु भक्ति के लिए किस पर नियंत्रण करना चाहिए ?

  • इन्द्रियों पर
  • मोह पर
  • आलस्य पर
  • लोभ पर                                                        उत्तर-इन्द्रियों पर

9. पहले वचन की पंक्ति आई हूँ संदेश लेकर चन्नमल्लिकार्जुन का के आधार पर कवयित्री किसका संदेश लेकर आई है ?

  • शिव भक्ति का
  • विष्णु भक्ति का
  • माँ दुर्गाजी की भक्ति का
  • कृष्ण भक्ति का                                          उत्तर-शिव भक्ति का

10. अक्क महादेवी के दोनों वचनों का अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद किसने किया ?

  • केदारनाथ सिंह
  • केदारनाथ अग्रवाल
  • अचल वर्मा
  • निर्भय सिंह                                         उत्तर- केदारनाथ सिंह

11. निम्न में कौन अक्क महादेवी के समकालीन कन्नड़ संत कवि थे ?

  • बसवन्ना
  • अल्लामा प्रभु
  • ( 1 ) और ( 2 ) दोनों
  • इनमें कोई नहीं                                      उत्तर ( 1 ) और ( 2 ) दोनों

12. अक्क महादेवी ने विवाह के लिए राजा के समक्ष कितनी शर्तें रखी ?

  • दो
  • चार
  • तीन
  • पाँच                                                उत्तर-तीन

13. कन्नड़ भाषा में अक्कशब्द का अर्थ होता है

  • माँ
  • पिता
  • भाई
  • बहन                                        उत्तर-बहन

14. अक्क महादेवी की कविता कितने वचन में रचित हुआ है ?

  • तीन
  • दो
  • एक
  • एक भी नहीं                                    उत्तर-दो

15. हे मेरे जूही के फूल जैसे ईश्वर पंक्ति में कौन सा अलंकार है ?

  • उपमा
  • रूपक
  • उत्प्रेक्षा
  • अन्योक्ति                                  उत्तर-उपमा

16. अक्कमहादेवी के अनुसार लक्ष्य प्राप्ति में क्या बाधक होती है?

  •  जिंदगी
  •  खुशी
  • इंद्रिया
  • रिश्तेदार                                  उत्तर-इंद्रिया

17. क्रोध क्या मचाता है?

  •  उथल-पुथल
  • ठाट बाट
  • सुख-चैन
  • ज्ञान विज्ञान                                       उत्तर-उथल-पुथल 

 

पद्य खंड (काव्य) (हिन्दी-11) MCQ

पाठ 9 अवतार सिंह पाश - सबसे खतरनाक  

1 . कवि (अवतार सिंह पाश) के अनुसार सबसे खतरनाक स्थिति कौन सी है ?

  • मेहनत की लूट
  • पुलिस की मार
  • गद्दारी
  • सपनों का मर जाना                                          उत्तर-सपनों का मर जाना

2. करुण रस की कविता जो किसी व्यक्ति की मृत्यु पर लिखी जाती है के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता है ?

  • चौगाठ
  • गजल
  • रुबाई
  • मरसिया                                                    उत्तर-मरसिया

3. सबसे खतरनाक कौन सी आँख होती है ?

  • जो केवल अपना स्वार्थ देखती है
  • जो सब देखकर भी निष्क्रिय रहती है
  • जो स्वप्न देखती है
  • जो कुछ नहीं देखती है                         उत्तर-जो सब देखकर भी निष्क्रिय रहती है

4. सहमी सी चुप में जकड़े जाना बुरा तो है में कौन सा अलंकार है ?

  • उपमा
  • श्लेष
  • यमक
  • अनुप्रास                                               उत्तर-उपमा

5. सबसे खतरनाक कौन सी दिशा होती है ?

  • जिसमें आत्मा का सूरज डूब जाए
  • जिसमें जल ही जल होता है
  • जिसमें जंगल होते हैं
  • जिसमें उल्लू बोलते हैं                           उत्तर-जिसमें आत्मा का सूरज डूब जाए

6. जो व्यक्ति एक ढर्रे पर चलता है उसका जीवन किसके समान होता है ?

  • कर्त्तव्यहीनता
  • आलस्य
  • मशीन
  • चंद्रमा                                            उत्तर-मशीन

7. जो चीजों से उठती अंधेपन की भाप पर दुलक जाती है में कौन सा अलंकार है ?

  • यमक
  • श्लेष
  • मानवीकरण
  • रूपक                                              उत्तर-रूपक

8. ‘सबसे खतरनाक कविता के अनुसार क्या सबसे खतरनाक नहीं होती ?

  • मेहनत की लूट
  • गद्दारी लोभ की मुट्ठी
  • पुलिस की मार
  • इनमें सभी                                       उत्तर-इनमें सभी

9. ‘अंधेपन की भाप में कौन सा अलंकार है ?

  • उत्प्रेक्षा
  • उपमा
  • रूपक
  • अतिशयोक्ति                                       उत्तर-रूपक

10. ‘सबसे खतरनाक कविता के कवि पाश का मूल नाम है

  • अवतार सिंह गिल
  • रामनरेश त्रिपाठी
  • अवतार सिंह संधू
  • धनपत राय                                      उत्तर-अवतार सिंह संधू

11. सपनों का मर जाना किस प्रकार का प्रयोग है ?

  • लाक्षणिक
  • व्यंजनात्मक
  • अभिधात्मक
  • इनमें कोई नहीं                                       उत्तर-लाक्षणिक

12. किसी की मृत्यु पर गाया जाने वाला गीत क्या कहलाता है?

  •  उलटफेर में
  •  मरसिए
  •  जमी बर्फ
  • चौगाठो                                          उत्तर-मरसिए

13. कवि ने आंख को क्या कहा है?

  • जमी बर्फ
  •  पिघली लावा
  •  कड़कड़ाती ठंड
  • सूखा वृक्ष                                            उत्तर-जमी बर्फ

14. किसकी मुट्ठी सबसे ख़तरनाक नहीं होती?

  • धोखे की
  •  सच्चाई की
  • व्यापार की
  • द्दारी लोभ की                                        उत्तर-द्दारी लोभ की

15. गीदड़ क्या करते हैं?

  •  कॉउ कॉउ
  •  हुआं हुआँ
  • एड्रे एड्रे
  • इनमें से कोई नहीं                                        उत्तर- हुआं हुआँ

16. सबसे खतरनाक क्या होता है जो हत्याकांड के बाद भी विरान आंगन में चढ़ता है?

  • चांद
  • सूर्य
  •  शनि
  • मंगल                                                   उत्तर-चांद

17. किसका मर जाना सबसे खतरनाक होता है?

  •  रुह का
  • विश्वास का
  •  हमारे सपनों का
  • लालच का                                               उत्तर-हमारे सपनों का

 

पद्य खंड (काव्य) (हिन्दी-11) MCQ

पाठ 10 निर्मला पुतुल - आओ, मिलकर बचाएँ  

1 . आओ , मिलकर बचाएँ कविता में किस समाज की बुराईयों की ओर संकेत किया गया है ?

  • विदेश समाज
  • आदिवासी समाज
  • महानगरीय समाज
  • ब्राह्मण समाज                                      उत्तर-आदिवासी समाज

2. कवयित्री निर्मला पुतुल ने क्या बचाने का आह्वान किया है

  • थोड़ा सा विश्वास
  • थोड़ी सी उम्मीद
  • थोड़े से सपने
  • इनमें सभी                                        उत्तर-थोड़ा सा विश्वास

3. ‘निर्मला पुतुल का जन्म किस परिवार में हुआ था ?

  • ईसाई परिवार
  • पंजाबी परिवार
  • आदिवासी परिवार
  • मुस्लिम परिवार                                     उत्तर-आदिवासी परिवार

4. आओ मिलकर बचाएँ कविता का हिन्दी रूपांतर किसने किया है ?

  • निर्मल सिंह
  • अशोक सिंह
  • निर्मल वर्मा
  • रंजीत सिंह                                          उत्तर-अशोक सिंह

5. आओ मिलकर बचाएँ कविता के अनुसार रोने के लिए कितना एकांत बचना चाहिए ?

  • अधिक लंबा
  • झोलीभर
  • मुट्ठीभर
  • बोरीभर                                               उत्तर-झोलीभर

6. अपने चेहरे पर संथाल परगना की माटी का रंग पंक्ति का आशय है

  • संथाल परगना की मिट्टी का स्वाभाविक रंग
  • संथाल परगना की माताओं का रंग
  • संथाल परगना की होली
  • संथाल परगना का स्वाभाविक चेहरा                  उत्तर-संथाल परगना का स्वाभाविक चेहरा

7. आओ मिलकर बचाएँ कविता में कवयित्री ने अपनी बस्तियों को किससे बचाने हेतु प्रेरित किया है ?

  • शहर की आबो हवा से ,
  • नंगी होने से
  • हड़िया में डूबने से
  • इनमें में सभी                                      उत्तर-इनमें में सभी

8. ‘आओ , मिलकर बचाएँ कविता के रचयिता है

  • दुष्यंत कुमार
  • निर्मला पुतुल
  • त्रिलोचन
  • कबीर                                             उत्तर-निर्मला पुतुल

9. ‘आओ, मिलकर बचाएँ कविता में भाषण में झारखंडीपन का क्या अभिप्राय है ?

  • झारखंड के लोगों की स्वाभाविक बोली
  • झारखंड के लोगों का पहनावा
  • झारखंड के लोगों का रहन सहन
  • झारखंड का त्योहार                              उत्तर-झारखंड के लोगों की स्वाभाविक बोली

10. आओ, मिलकर बचाएँ कविता मूल रूप में किस भाषा में लिखी गई है ?

  • नागपुरी
  • संथाली
  • कुडुख
  • खोरठा                                               उत्तर-संथाली

11. कवयित्री ने वर्तमान दौर को क्या कहा है ?

  • अविश्वास भरा
  • अंधानुकरण भरा
  • अंधविश्वास भरा
  • फैशन भरा                              उत्तर- अविश्वास भरा

12. शहरी संस्कृति के प्रभाव में आकर किन लोगों की दिनचर्या में ठहराव आ गया है?

  • गरीब लोगों की
  •  ग्रामीणों की
  • झारखंड के लोगों की
  •  इनमें से कोई नहीं                          उत्तर-झारखंड के लोगों की

13. कवयित्री किसे अमर्यादित होने से बचाने का आह्वान करती हैं?

  •  अपने परिवार को
  •  अपने समाज को
  •  अपनी संस्कृति को
  •  इनमें से कोई नहीं                        उत्तर-अपनी संस्कृति को

14. प्रस्तुत अवतरण में कवयित्री ने किसके प्रति चिंता उजागर की है ?

  • अपने प्रति
  •  देश के प्रति
  • शिक्षा के प्रति
  • संथाली के प्रति                                  उत्तर-संथाली के प्रति

15. शहर का वातावरण कैसा होता है?

  •  शुद्ध
  •  प्रदूषित
  •  अच्छा
  •  बेकार                                            उत्तर-प्रदूषित

16. प्रकृति के विनाश के कारण कौन अपना आस्तित्व खोते जा रहे हैं?

  •  लोग
  • कवि
  •  लेखक
  • आदिवासी                                       उत्तर-आदिवासी

अन्य प्रश्न

1.    आओ , मिलकर बचाएँ” , कविता की कवयित्री कौन हैं निर्मला पुतुल

2.    आओ , मिलकर बचाएँ” , कविता का संथाली भाषा से हिंदी रूपांतरण किसने किया अशोक सिंह ने

3.    कवयित्री किस समाज से ताल्लुक रखती हैं –  संथाली आदिवासी समाज से

4.    कवयित्री ने अपनी कविता में किस समाज के नकारात्मक व सकारात्मक पहलुओं को बेबाकी से प्रकट किया है संथाली आदिवासी समाज के

5.    कवयित्री ने किसके जीवन के अनछुए पहलुओं से परिचय कराया है आदिवासी समाज के

6.    संथाली आदिवासी समाज की भाषा क्या है झारखंडी

7.    इस कविता की भाषा में कौन सा पन झलकता है –  झारखंडीपन

8.    कवयित्री के अनुसार यह कैसा दौर है अविश्वास भरा

9.    बस्तियों के नंगी होने से कवयित्री का क्या तात्पर्य हैं वृक्ष विहीन यानि बिना पेड़ पौधों के

10. कवयित्री को पूरी बस्ती के किसमें डूब जाने का डर हैं शराब के नशे में

11. नाचने गाने के लिए कैसे आंगन की आवश्यकता है खुले आंगन / स्थान की

12. धनुष की डोरी किसका प्रतीक है शिकार का

13. कवयित्री के अनुसार रोने के लिए क्या चाहिए मुट्ठी भर एकांत


Comments

Popular posts from this blog

HHW 7.1 अवकाश-गृह-कार्य (ग्रीष्म-कालीन 10 दिन) Holidays Homework (Summer Vacation 10 Days)

HHW 6.1 अवकाश-गृह-कार्य (ग्रीष्म-कालीन 10 दिन) Holidays Homework (Summer Vacation 10 Days) कक्षा- 6 (VI)

शीतकालीन अवकाश गृह कार्य Holidays Homework (HHW) WINTER