Posts

8.10.2 अकबरी लोटा (Akbari Lota)

8.10.2 अकबरी लोटा (Akbari Lota)  लक्षित अधिगम बिंदु (TLO)  1. साधारण जीवन जीने तथा शेखी न करने कि सलाह दी गई है।  2. मनोरंजक  व्यंग्यात्मक  कहानी के माध्यम से हिंदी साहित्य के प्रति रुचि उत्पन्न करना।  3. अपरिचित व्यक्ति की बात पर बिना तर्क प्रयोग किए विश्वास न करने की सलाह दी गई है।  प्रश्न-अभ्यास प्रश्न 1:“ लाला ने लोटा ले लिया, बोले कुछ नहीं, अपनी पत्नी का अदब मानते थे।” लाला झाऊलाल को बेढंगा लोटा बिलकुल पसंद नहीं था। फिर भी उन्होंने चुपचाप लोटा ले लिया। आपके विचार से वे चुप क्यों रहे? अपने विचार लिखिए। उत्तर-  लाला झाऊलाल को बेढंगा लोटा बिलकुल पसंद नहीं था। फिर भी उन्होंने चुपचाप लोटा ले लिया क्योंकि वे अपनी पत्नी का अदब मानते थे। दूसरा वे पत्नी के तेज-तर्रार स्वभाव से भी अवगत थे उन्होंने सोचा कि अभी तो लोटे में पानी मिला है यदि चूँ कर दू तो कहीं बाल्टी में भोजन ना करना पड़े। प्रश्न 2. लाला झाऊलाल जी ने फौरन दो और दो जोड़कर स्थिति को समझ लिया।” आपके विचार से लाला झाऊलाल ने कौन-कौन सी बातें समझ ली होंगी? उत्तर : दो और दो जोडकर स्थिति को समझना – अ...

8.9 जहां पहिया है JAHAN PAHIYA HAI

8.9  जहां पहिया है JAHAN PAHIYA HAI लक्षित अधिगम बिंदु (TLO)  1. तमिलनाडु के पुद्दुकोत्ताई जिले में हो रहे सामाजिक परिवर्तन और महिलाओं की आजादी और प्रगति के विषय में जानेंगे।  2. महिला सशक्तिकरण एवं समानता का संदेश प्राप्त होता है । प्रश्न अभ्यास जंजीरे  1: “…उन जंजीरों को तोड़ने का जिनमें वे जकड़े हुए हैं, कोई-न-कोई तरीका लोग निकाल ही लेते है..” आपके विचार से लेखक ‘जंजीरों’ द्वारा किन समस्याओं की ओर इशारा कर रहा है? Solution: लेखक जंजीरों द्वारा रूढ़िवादी प्रथाओं की ओर इशारा कर रहा है। 2: “…उन जंजीरों को तोड़ने का जिनमें वे जकडे हुए हैं, कोई-न-कोई तरीका लोग निकाल ही लेते है..” क्या आप लेखक की इस बात से सहमत हैं? अपने उत्तर का कारण भी बताइए। Solution: “…उन जंजीरों को तोड़ने का जिनमें वे जकडे हुए हैं, कोई-न-कोई तरीका लोग निकाल ही लेते है.. लेखक के इस कथन से हम सहमत हैं क्योंकि मनुष्य स्वभावानुसार अधिक समय तक बंधनों में नहीं रह सकते। समाज द्वारा बनाई गई रूढ़ियाँ अपनी सीमाओं को लाँघने लगे तो समाज में इसके विरूद्ध एक क्रांति अवश्य जन्म लेती है। जो इन रूढ़ियों के बंधनों को तोड़ ड...

देश के सैनिक हैं हम - कविता Desh ke sainik Hain ham - poem

  देश के सैनिक हैं हम - कविता  Desh ke sainik Hain ham - poem देश के सैनिक है हम देश के रक्षक हैं हम न डर हमें किसी दुश्मन का न डर हमें किसी भक्षक का   डटे रहें सरहद पर खड़े रहें हर मोर्चे पर जब हम ललकार लगाएं।  दुश्मन डरकर भाग जाएं  जब हम बंदूक उठाएं  दुश्मन को मार भगाएं। शांति के दूत हैं हम शत्रु के काल हैं हम  देश के सैनिक है हम देश के रक्षक हैं हम 

मेरी बेटी - कविता Meri Beti poem

  मेरी बेटी - कविता       Meri Beti poem  मेरी बेटी मेरी जान है वही मेरा स्वाभिमान है जब तू हस्ती है पापा पापा करती है गोदी लो ये कहती है  जीवन आशा जागती है।  जब तू मुस्कुराती है इंद्रधनुष सा छा जाती है  खाना जब तू खाती है  तृप्त मुझे कर जाती है। तंग कभी तू करती है ये चाहिए, वो चाहिए कहती है और डांट तुझे जब पढ़ती है   दिल मेरा भी दुखता है। बेटी तू सदा खुश रहे तंदरुस्त और मस्त रहे जीवन तेरा सफल रहे दिल में माता पिता संग रहे। जब तू झप्पी पाती है पूर्ण चिंता मुक्त करती है  बीमारी तुझे जब आती है दिल अपना बड़ा दुखाती है।  सोते हुए जब देखता हूं मन मन प्रसन्न होता हूं बेटी ऐसे ही तू मस्त रहे  प्रसन्न और स्वस्थ रहे।

8.1लाख की चूड़ियां laakh ki chudiyan

8.1 लाख की चूड़ियां  laakh ki chudiyan लक्षित अधिगम बिंदु / TLO-   1. कारीगरों के प्रति सम्मान की भावना उत्पन्न करना। 2. संवेदनशीलता एवं आत्मसम्मान की भावना का विकास। 3. परिश्रम के महत्त्व को समझना। 4. संज्ञा के रूपों की पहचान और उसके रूपों को स मझना। कहीनी से  प्रश्न 1.  बचपन में लेखक अपने मामा के गाँव चाव से क्यों जाता था और बदलू को ‘बदलू मामा’ न कहकर ‘बदलू काका’ क्यों कहता था? उत्तर - लेखक अपने  मामा के गाँव में लाख की चूड़ियों के कारीगर बदलू से मिलता था और उससे ढेर लाख की रंग-बिरंगी गोलियां लेता था। गाँव के सभी लोग उसे काका कहकर बुलाते थे इसलिए वह भी उसे बदलू मामा न कहकर बदलू काका ही कहा करता था। प्रश्न 2. वस्तु-विनिमय क्या है? विनिमय की प्रचलित पद्धति क्या है? उत्तर -  किसी वस्तु के बदले में दूसरी वस्तु को लेना या देना वस्तु- विनिमय कहलाता है। कुछ वर्ष  पहले तक गाँवों में यह प्रथा प्रचलित थी। उनके घर में जो कुछ अनाज आदि  वस्तु होती थी उसे दुकानदार को देकर उससे दूसरी वस्तु ले आया करते थे। वर्तमान में विनिमय की प्रचलित पद्धति मुद्रा (रुपया/...

कक्षा-11 हिन्दी (आधार) पाठ्यक्रम आरोह भाग-1 गद्य-खंड HINDI GADYA MCQ

  1. पाठ्यपुस्तक – आरोह भाग-1 एन सी ई आर टी , नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित – कक्षा-11वीं आरोह भाग-1 कक्षा-11 हिन्दी (आधार) पाठ्यक्रम गद्य-खंड पाठ 1 प्रेमचंद - नमक का दारोगा                   पाठ 2 कृष्णा सोबती - मियाँ नसीरुद्दीन पाठ 3 सत्यजित राय - अपू के साथ ढाई साल पाठ 4 बालमुकुंद गुप्त - विदाई संभाषण पाठ 5 शेखर जोशी - गलता लोहा पाठ 7 मन्नू भंडारी - रजनी पाठ 8 कृश्नचंदर - जामुन का पेड़ पाठ 9 जवाहरलाल नेहरू – भारत-माता गद्य खंड (हिन्दी-11) MCQ पाठ 1 प्रेमचंद - नमक का दारोगा 1. नमक का दरोगा पाठ के लेखक हैं (A) प्रेमचंद (B) कृष्ण चंदर (C) शेखर जोशी (D) कृष्णनाथ। उत्तर-प्रेमचंद। 2. किस ईश्वर प्रदत्त वस्तु का व्यवहार करना निषेध हो गया था- (A) जल (B) वायु (C) नमक (D) धरती। उत्तर-जमका 3. किन के पौ-बारह थे- (A) गृहणियों के (B) अधिकारियों के (C) पतियों के (D) बच्चों के। उत्तर-अधिकारियों के। 4. नमक विभाग में दारोगा के   लिए कौन ललचाते थे...